GT Vs RCB: गिल के विकेट पर कोहली का ‘एग्रेसिव’ सेलिब्रेशन, अब शुभमन ने पलटवार कर बोल दी बड़ी बात

Follow Us

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। यह मैच भले ही हाई स्कोरिंग वाला नहीं रहा, लेकिन इसमें विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच फनी बेंटर जरूर देखने मिला। कोहली मैदान पर आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। कई बार वह अपने जोशीले अंदाज से विरोधी टीम को जवाब देते हैं। ऐसा हुई आरसीबी और गुजरात के बीच मैच के दौरान भी हुआ। दरअसल, कोहली और गिल भारतीय टीम के दो स्टार खिलाड़ी हैं। लेकिन आईपीएल में ये आमने-सामने थे। गिल जहां गुजरात की कप्तानी कर रहे हैं, वहीं कोहली आरसीबी के स्टार बल्लेबाज हैं। गुजरात ने इस मुकाबले में आरसीबी को चार विकेट से हराया, लेकिन मैदान पर उस वक्त दिलचस्प वाक्या देखने मिला जब गिल अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली ने गिल का कैच लपका और जोश में जश्न मनाया। इसे देखकर गिल भी पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल 18 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। आपको बता दें की कोहली के जश्न का जवाब गिल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दिया। गिल ने मैच के बाद एक फोटो शेयर की जिसमें कोहली नजर आ रहे हैं। उन्होंने जेसन होल्डर को टैग करते हुए लिखा, ‘प्ले होल्ड होल्डर।

वहीं, आज टीम ने बोल्ड प्रदर्शन किया।’ गिल ने हालांकि पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कोहली की फोटो के साथ यह कैप्शन बताया है कि उन्होंने इस पोस्ट के जरिये आरसीबी के मजे लिए हैं। इससे पहले गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच के बाद भी पीली सीटी पकड़े एक फोटो शेयर की थी। अरशद खान की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद शुभमन गिल और जोस बटलर की दमदार बल्लेबाजी के बदौलत गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के खिलाफ चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने देवदत्त पडिक्कल की 40 रनों की पारी की मदद से 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम ने 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। गुजरात की यह आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए 26वीं जीत है। वहीं, 13 मुकाबलों में टीम को शिकस्त मिली है। इस जीत के साथ शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम की स्थिति अंक तालिका में मजबूत हो गई है। नौ में से पांच मुकाबले जीत चुकी गुजरात के खाते में 10 अंक हो गए हैं। हालांकि, नेट रन रेट -0.192 है। वहीं, आरसीबी तीन मैच हारकर फिलहाल दूसरे पायदान पर मौजूद है।