रायपुर। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने लोक भवन में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर लोक भवन में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
