रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जनजातीय अस्मिता के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर लोक भवन में राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के भाई-बहनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। उनकी जयंती के अवसर पर मनाया जाने वाला जनजातीय गौरव दिवस जनजातीय समाज के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करने का अवसर है।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोक भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
