नई दिल्ली। बुलियन मार्केट से ग्राहकों और निवेशकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। शनिवार, 23 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज कीगई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर संकेतों और घरेलू कमोडिटी मार्केट में सुस्ती के चलते दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गई हैं। शादी सीजन के बीच आई इस गिरावट ने गहनों की खरीदारी करने वालों के चेहरे खिला दिए हैं। वैश्विक बाजार COMEX में शुक्रवार सुबह से ही बिकवाली का दबाव देखने को मिला। सोने की कीमत करीब 0.70% टूटकर 4,510.50 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, जबकि चांदी में भी 1% से ज्यादा की कमजोरी दर्ज हुई। इसका असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई दिया।

घरेलू मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में जुलाई डिलीवरी वाली चांदी रु2,683 की बड़ी गिरावट के साथ रु2,72,200 प्रति किलो पर बंद हुई। वहीं, सोने के दाम में रु 871 की कमी आई, जिसके बाद 10 ग्राम सोना रु1,58,735 पर ट्रेड करता नजर आया। विशेषज्ञों का कहना है कि, मौजूदा गिरावट शादी और त्योहारों के सीजन में खरीदारी बढ़ा सकती है। बाजार में उतार-चढ़ाव की मुख्य वजह वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता और रुपये की कमजोरी मानी जा रही है। उधर, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान वार्ता से जुड़े संकेतों ने भी निवेशकों को सतर्क कर दिया है। हालांकि, जानकार मानते हैं कि, फिलहाल ग्राहकों के लिए यह सोना-चांदी खरीदने का अच्छा अवसर साबित हो सकता है।
