गोल्ड सिल्वर प्राइस टुडे: 2 दिन में सोना सस्ता, चांदी में जोरदार उछाल, जानें लेटेस्ट रेट

Follow Us

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में जारी अस्थिरता और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 2 मई 2026 को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हल्की चिंता देखी जा रही है। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 10 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने में भी समान गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले दो दिनों में कुल मिलाकर 10 ग्राम सोने के दामों में लगभग 2,360 रुपये तक की गिरावट आई है, जिससे बाजार में नरमी का माहौल है। इसके विपरीत चांदी ने रफ्तार पकड़ ली है। लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद अब चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। पिछले दो दिनों में एक किलोग्राम चांदी 5,100 रुपये महंगी हुई है। आज दिल्ली में चांदी 2,55,100 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है।

मुंबई और कोलकाता में भी यही रेट देखने को मिल रहा है, जबकि चेन्नई में यह 2,64,900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जो सबसे अधिक है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितता और ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीदों के चलते सोने में अस्थिरता बनी रह सकती है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में साल के अंत तक सोने के दामों में फिर से बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है, जिससे लंबी अवधि में निवेशकों को फायदा मिल सकता है।