सोने ने फिर पकड़ी रफ्तार: 24K गोल्ड रु.1.44 लाख के पार, चांदी भी चमकी

Follow Us

नई दिल्ली। सावन के सीजन में सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। मंगलवार को घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के चलते दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर करीब 1,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि चांदी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। COMEX पर सोने में तेजी के साथ कारोबार हुआ, वहीं चांदी में भी करीब 2 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई।

इसका असर भारतीय सर्राफा बाजार और MCX पर भी देखने को मिला। देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव में मामूली अंतर रहा। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और इंदौर जैसे शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग स्तर पर कारोबार कर रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक तनाव, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों का सुरक्षित निवेश की ओर रुख सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर रहा है। आने वाले दिनों में अमेरिकी ब्याज दरों के फैसले और अंतरराष्ट्रीय हालातों पर सर्राफा बाजार की दिशा निर्भर करेगी।