बुजुर्गो की छांव में “गरबा सिंधी छेज हुआ

Follow Us

भाटापारा। पूज्य बिरादरी पंचायत के सचिव विजय लखवानी ने जानकारी दी कि पूज्य बिरादरी पंचायत के बुजुर्ग मुखी जो कि जीवित नहीं है उनकी याद में सम्मान देते हुए जे जे एल युवा समिति एवं पूज्य बिरादरी पंचायत महिला मंडल के संचालन एवं पूज्य बिरादरी पंचायत के मार्गदर्शन में यह गरबा सिंधी छेज का कार्यक्रम 16 एवं 17अक्टूबर को आयोजित किया गया।

श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय

कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा एवं पंचायत के पदाधिकारी द्वारा मा दुर्गा की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन से की गई। 17 अक्टूबर को प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि यह गरबा सिंधी छेज प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। मा दुर्गा की कृपा एवं बुजुर्गो के आशीर्वाद से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, सम्मिलित नागरिकों ने कार्यक्रम का आनंद लिया एवं आयोजन समिति की दिल से तारीफ की।

महानवमी 2026: कन्या पूजन 19 या 20 अक्टूबर को, जानें सही तिथि- शुभ मुहूर्त