महानवमी 2026: कन्या पूजन 19 या 20 अक्टूबर को, जानें सही तिथि- शुभ मुहूर्त

Follow Us

अष्टमी और महानवमी 2026: शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। साथ ही साधक को व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होने की मान्यता है। इससे घर में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और खुशहाली का वास होता है। हालांकि, इस साल शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है। दरअसल, दोनों तिथियां दो अलग-अलग दिनों में पड़ रही हैं। ऐसे में कन्या पूजन किस दिन और किस समय करना शुभ रहेगा, इसे लेकर भी भ्रम की स्थिति है। आइए जानते हैं अष्टमी और महानवमी की सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ समय और दशहरा मनाने की तारीख।

अष्टमी 2026:
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, अष्टमी का पर्व 19 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा। हालांकि, कुछ स्थानों पर 18 को भी अष्टमी पूजन किया गया है।

ग्वालियर हादसे के बाद पुलिस पर गिरी गाज, सीएसपी हटाए गए, आठ पुलिसकर्मी निलंबित

महानवमी 2026:
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऐसे में नवमी तिथि दोनों दिन रहने के कारण कन्या पूजन को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है। नवमी तिथि 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर शुरू हो जाएगी। ऐसे में इस तिथि के आरंभ होने के बाद कन्या पूजन किया जा सकता है। वहीं, 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक नवमी तिथि प्रभावी रहेगी। ऐसे में इस दिन भी नवमी तिथि के दौरान कन्या पूजन किया जा सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार, 19 और 20 दोनों दिन नवमी तिथि लगने के कारण दोनों ही दिन कन्या पूजन किया जा सकता है।

कब मनाया जाएगा दशहरा 2026?:
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी और 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरा मनाने के लिए दशमी तिथि के साथ प्रदोष काल का संयोग महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी आधार पर 20 अक्तूबर 2026 को दशहरा मनाया जाएगा।

नवमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त:
नवमी पर कन्या पूजन करने वाले भक्त 19 अक्तूबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक पूजा कर सकते हैं। वहीं, 20 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक बताया जा रहा है।

दिन का चौघड़िया:

  • अमृत-सुबह 6:24 से 7:49 बजे तक
  • काल-सुबह 7:49 से 9:15 बजे तक
  • शुभ-सुबह 9:15 से 10:40 बजे तक
  • रोग-सुबह 10:40 से दोपहर 12:05 बजे तक
  • उद्वेग-दोपहर 12:05 से 1:31 बजे तक
  • चर-दोपहर 1:31 से 2:56 बजे तक
  • लाभ-दोपहर 2:56 से शाम 4:22 बजे तक
  • अमृत-शाम 4:22 से 5:47 बजे तक

‘राष्ट्रपति’ नहीं, फिर भी राष्ट्रपति जैसी भूमिका: गृह मंत्रालय पहुंचा मामला, फैसले पर टिकी निगाहें