घोषणा से हकीकत तक: अमाबेड़ा को मिली 108 एम्बुलेंस की सौगात

Follow Us

कांकेर। अतागढ़ विकास खण्ड के ग्राम अमाबेड़ा में बुधवार को आयोजित सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंतागढ़ विधायक विक्रम देव उसेंडी ने शिविर के दौरान ही स्वास्थ्य मंत्री से फ़ोन के माध्यम से एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की थी। ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री द्वारा त्वरित पहल करते हुए उसी रात आमाबेड़ा के लिए 108 एम्बुलेंस रवाना कर दी गई।

आज आमाबेड़ा पहुंची 108 एम्बुलेंस का विधायक विक्रम देव उसेंडी ने स्वागत करते हुए शुभारंभ किया। अब क्षेत्र के ग्रामीणों को आपातकालीन स्थिति में 108 एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

आमाबेडा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में हुई घोषणा का महज कुछ ही समय में क्रियान्वयन होना यह दर्शाता है कि जनप्रतिनिधियों की पहल और शासन की त्वरित संवेदनशीलता से दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।