भाटापारा में RSS पथ संचलन पर हुई पुष्प वर्षा, सिंधु सेवा समिति ने किया भव्य स्वागत

Follow Us

भाटापारा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन का भाटापारा में भव्य स्वागत किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले संघ के अनुशासित पथ संचलन पर सिंधु सेवा समिति, भाटापारा द्वारा बाबूलाल टाकिज चौक,बजरंग वार्ड चौक व संत कंवरराम चौक पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर सिंधु सेवा समिति के सदस्यों में एल्डरमैन राजा कामनानी, राजेश छाबड़िया, कैलाश बालानी,गोविंद सहेता, ताराचंद किंगरानी,दिनेश सचदेव,विशाल बजाज, मंगलानी,सन्नी चिमनानी, रितेश सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

स्वागत के दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि संघ का अनुशासन और सेवा भाव समाज को एक नई दिशा देता है।