रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनिया की उपस्थिति में जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत बाजार क्षेत्र में डस्टबिन नहीं रखने, गन्दगी फैलाने की जनशिकायतें औचक निरीक्षण में स्थल पर सही मिलने पर सम्बंधित 8 संस्थानों मस्क रेस्टोरेंट एंड बेकरी पर 10000 रूपये, रायल राजस्थानी थाली रेस्टोरेंट पर 500 रूपये,एक्सिस जूस सेंटर, भारतीय भोजनालय, भारतीय डेली नीड्स, मिश्रा जनरल स्टोर्स, मिश्रा नाश्ता सेंटर, श्री बालाजी पर 1000 – 1000 रूपये, कुल 8 भिन्न संस्थानों से कुल 16500 रूपये ई चालान सम्बंधितों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए वसूला और डस्टबिन नहीं रखने, गन्दगी फैलाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया।
डस्टबिन नहीं रखने पर 8 संस्थानों पर जुर्माने की कार्रवाई

