नई दिल्ली। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुईं। उनकी यह यात्रा भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक एवं रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, वित्त मंत्री सीतारमण 19 और 20 अगस्त को सिंगापुर में आयोजित होने वाली चौथी भारत-सिंगापुर मिनिस्ट्रियल राउंडटेबल (आईएसएमआर) में हिस्सा लेंगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, वित्तीय सहयोग और आर्थिक साझेदारी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी की दर से किसानों को बड़ी राहत: मंत्री दयाल दास
मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक संबंध लगातार विस्तार ले रहे हैं। दोनों देश निवेश और वित्तीय क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ नए अवसरों की तलाश में भी जुटे हैं। बैठक के दौरान आपसी सहयोग को नई गति देने और द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को और व्यापक बनाने पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है। सीतारमण की यह यात्रा भारत के वैश्विक आर्थिक संपर्कों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।
केंद्र सरकार 25 जुलाई के वादों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो देशव्यापी आंदोेलन होगा : सीजेपी
