रायपुर के देवी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में मिली गंदगी, नगर निगम ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना

Follow Us

रायपुर।  नगर पालिक निगम जोन क्रमांक-10 के स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छता संबंधी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए डुंडा-बोरिया स्थित  देवी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट  का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का उल्लंघन पाया गया।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश और जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान शिकायत सही पाई गई। इसके बाद जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा ने रेस्टोरेंट संचालक को भविष्य में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी।

नगर निगम टीम ने मौके पर ही स्वच्छता दीदियों की मौजूदगी में संबंधित संचालक पर  10 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया। साथ ही प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए स्थल की स्वच्छता व्यवस्था सुधारने की कार्रवाई की गई।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।