रायपुर। भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (स्नञ्ज्र) का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। समझौते के तहत स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क 150 प्रतिशत से घटाकर 75 प्रतिशत किए जाने के बाद कई प्रीमियम विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतों में कमी आई है।
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के शेष महीनों के लिए 33 विदेशी शराब ब्रांडों की संशोधित दरों को मंजूरी दी है। नई सूची में जॉनी वॉकर, चिवास रीगल, रॉयल सैल्यूट, ग्लेनलिवेट, ड्यूअर्स, बॉलेंटाइन और सिंगलटन जैसे चर्चित ब्रांड शामिल हैं।
नई दरों के मुताबिक, जॉनी वॉकर 18 ईयर के एक केस की कीमत में करीब 5 हजार रुपये की कमी आई है। वहीं, सिंगलटन 12 ईयर के एक केस पर 2,817 रुपये तक की राहत मिली है। जॉनी वॉकर ब्लू लेबल के एक केस की लैंडिंग कीमत 92,939 रुपये और रॉयल सैल्यूट 21 ईयर की 64,079 रुपये निर्धारित की गई है।
यूएनएससी में गतिरोध बरकरार, अगले महासचिव के नाम पर नहीं बनी बात
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के तहत दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में आयात-निर्यात शुल्क कम करने का प्रावधान है। इसका लाभ अब विदेशी शराब के कारोबार में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, सरकारी शराब दुकानों में ग्राहकों को वास्तविक रूप से कितनी कीमत कम चुकानी होगी, यह राज्य सरकार की खुदरा मूल्य निर्धारण नीति पर निर्भर करेगा।
