सूरजपुर। जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत करकोटी गांव में जमीन विवाद ने एक दर्दनाक रूप ले लिया, जहां बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। यह घटना घर के सामने गली में हुई, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में बड़े भाई ने लाठी-डंडों से छोटे भाई पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही झिलमिली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बड़े भाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
