अंबानी परिवार के गिफ्ट किए डायमंड ब्रेसलेट ने बटोरी सुर्खियां, रिहाना ने खुद दिखाई खास ज्वेलरी

Follow Us

मुंबई।दुनियाभर में अपने फैशन और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह बना वह डायमंड ब्रेसलेट, जिसे उन्होंने हाल ही में एक बातचीत के दौरान दिखाया और बताया कि यह उन्हें अंबानी परिवार की ओर से उपहार में मिला था। एक फैशन इंटरैक्शन के दौरान रिहाना ने अपने ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल चमकदार डायमंड टेनिस ब्रेसलेट को करीब से दिखाया। बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि यह खास ब्रेसलेट उन्हें अंबानी परिवार ने गिफ्ट किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस ज्वेलरी पीस की चर्चा तेज हो गई।

ज्वेलरी विशेषज्ञों के अनुसार, इस लग्जरी डायमंड ब्रेसलेट की अनुमानित कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अपनी शानदार डिजाइन और दुर्लभ डायमंड सेटिंग के कारण यह ब्रेसलेट रिहाना के हाई-एंड ज्वेलरी कलेक्शन का खास हिस्सा माना जा रहा है। रिहाना और अंबानी परिवार के बीच यह जुड़ाव पहले भी चर्चा में रह चुका है। वह इस साल मुंबई आई थीं, जहां उन्होंने अपने ब्यूटी ब्रांड Fenty Beauty से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। इसी दौरान उन्होंने अंबानी परिवार के प्रतिष्ठित निवास Antilia का भी दौरा किया था। अपने हालिया लुक में रिहाना ने डेनिम-ऑन-डेनिम स्टाइल अपनाया था। उन्होंने ब्लू डेनिम आउटफिट के साथ डायमंड ब्रेसलेट, लग्जरी घड़ी और कई प्रीमियम ज्वेलरी पीस पहने, जिसने उनके कैजुअल लुक को भी बेहद आकर्षक बना दिया। फैंस सोशल मीडिया पर रिहाना के इस ब्रेसलेट और उनके स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ एक ज्वेलरी पीस नहीं, बल्कि अंबानी परिवार और रिहाना के विशेष संबंधों की भी झलक दिखाता है।