दूसरी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं दीपिका, पति रणवीर ने कुछ इस तरह रखा ख्याल

Follow Us

मुंबई। पिछले दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद सुर्खियों में आ गई थीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण। वहीं सेकेंड प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद अब दीपिका पादुकोण पहली बार पब्लिक के सामने नजर आई हैं। उन्हें पति रणवीर सिंह के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां कैजुअल लुक में दीपिका काफी खूबसूरत लग रही थीं। आपको बता दें की फैंस के साथ गुड न्यूज साझा करने के बाद दीपिका पादुकोण पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आई हैं। पति रणवीर सिंह के साथ दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर आज तड़के स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने कोबाल्ट ब्लू रंग का ओवरसाइज्ड को-ऑर्ड सेट पहना था। इसमें कंट्रास्ट स्टिचिंग वाली ढीली बटन-डाउन शर्ट और मैचिंग स्ट्रेट-फिट ट्राउजर शामिल थे। ब्राइट येलो स्नीकर्स पहने दीपिका ने एक क्लासिक ब्लैक हैंडबैग कैरी किया था। आंखों पर ब्लैक चश्मा लगाए दीपिका ने बाल पीछे बंधे हुए थे। वहीं उनके ठीक पीछे चल रहे रणवीर सिंह भी कैजुअल लुक में नजर आए।

उन्होंने ओवरसाइज्ड व्हाइट टी-शर्ट के साथ बैगी, मल्टी-पॉकेट कार्गो डेनिम जींस पहनी थी। साथ में ब्लैक क्रॉस-बॉडी बैग और डार्क सनग्लासेस लगाए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कपल अपनी कार से उतरकर एयरपोर्ट पर अंदर जाते नजर आते हैं। वहीं पिछले हफ्ते दीपिका पादुकोण ने फैंस के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। दीपिका ने अपनी बेटी दुआ की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह प्रेगनेंसी टेस्ट पकड़े हुए हैं और उस पर दो गुलाबी लाइनें दिख रही हैं, जो पॉजिटिव रिजल्ट का संकेत होती हैं। दीपिका ने कैप्शन में सिर्फ नजर वाले इमोजी बनाए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण के खाते में बड़ी फिल्में हैं। वो इस साल के अंत में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। इसमें शाहरुख और दीपिका का लव एंगल होगा। इसके अलावा दीपिका के पास अल्लू अर्जुन स्टारर एटली की बड़े बजट की फिल्म ‘राका’ भी है। वहीं रणवीर सिंह ‘धुरंधर द रिवेंज’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। वह अब जय मेहता द्वारा निर्देशित जॉम्बी थ्रिलर फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आएंगे।