बेटियां सम्मान और गौरव का प्रतीक : विनय गुप्ता

Follow Us

*भवानी रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट ने 30 प्रतिभाशाली छात्राओं को दी छात्रवृत्ति*

मुंगेली। रम्भा बाई रामलाल साव शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली में भवानी रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। एक गरिमामय कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी कक्षाओं की 30 छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भवानी रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता ने कहा कि बेटियां सम्मान और गौरव का प्रतीक हैं।आज बेटियां शिक्षा, समाजसेवा सहित प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

आर्थिक अभाव के कारण किसी प्रतिभाशाली बेटी की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए समाज और संस्थाओं को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। ट्रस्ट इसी भावना के साथ जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निरंतर सहयोग प्रदान कर रहा है।विद्यालय के प्राचार्य कृष्णकुमार नवरंग ने बताया कि भवानी रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट द्वारा विद्यालय के आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक वर्ष लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न आयोजन

इस वर्ष हायर सेकेंडरी की 30 छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिला।उन्होंने बताया कि विद्यालय के निर्माण में ट्रस्ट द्वारा भूमि एवं दान के माध्यम से महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया है। ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को मिष्ठान भी वितरित किया जाता है। वर्तमान में ट्रस्ट के सहयोग से विद्यालय के मुख्य द्वार एवं सीढ़ी निर्माण का कार्य भी प्रगतिरत है।प्राचार्य ने ट्रस्ट के इस निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों एवं संस्थाओं द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया गया सहयोग विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम का संचालन संजय सोनी ने किया।

बालासोर में मिले पांच ऑरंगुटान बच्चों की होगी तस्करी की जांच, ओडिशा नहीं बनेगा विदेशी वन्यजीवों का मार्ग

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ ब्याख्याता विभा साहू ,एम कुर्रे, जया शुक्ला ,दिलीप काठले ,चन्द्र कुमार महिलांग ,नोहर चन्द्र वंसी ,कुमार सिंग ध्रुव ,डेनियल दयाल ,सरिता जोशी पूर्णिमा तम्बोली ,शेखर शर्मा ,अंजू साहू रोशन ध्रुव ,हुलेश ठाकुर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी तिहारी प्रसाद चंद्रवंशी उपस्थित रहे।कृष्णकुमार नवरंग प्राचार्य रम्भा बाई रामलाल साव शा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय मूँगेली।