शराब पीने से रोकने पर बहू ने ससुर पर किया हमला, ईंट मारकर किया घायल

Follow Us

दुर्ग। स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत एक महिला ने अपने ससुर पर ईंट से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, बीती रात महिला शराब का सेवन कर रही थी। इस दौरान ससुर ने उसे शराब पीने से मना किया, जिससे वह नाराज हो गई। विवाद बढ़ने पर महिला ने पास में रखी ईंट उठाकर ससुर पर हमला कर दिया और उनके सिर पर कई वार किए। घटना के दौरान मोहल्ले के लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोप है कि महिला ने उनके साथ भी मारपीट की। घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।