ट्रंप को ठेंगा! मना करने के बाद भी नेतन्याहू ने ईरान पर बरसाईं मिसाइलें, तेहरान समेत 4 शहर धमाकों से दहल उठे

Follow Us

यरूशलम/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता को बड़ा झटका लगा है। रविवार देर रात ईरान द्वारा इजराइल पर किए गए मिसाइल हमले के जवाब में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी को दरकिनार करते हुए ईरान पर भीषण पलटवार कर दिया है। सोमवार तड़के इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान, इस्फहान, तब्रीज और पश्चिमी ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार कर दी। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इस हवाई हमले की पुष्टि की है। हमलों के बाद तेहरान का अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है, जबकि इराक और सीरिया ने भी अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं।

यह हमला इसलिए भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है क्योंकि ईरान के हमले के तुरंत बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन कर जवाबी कार्रवाई न करने की सख्त हिदायत दी थी। हालांकि, इजराइल ने भूमध्य सागर और इराक के आसमान से मिसाइलें दागकर ट्रंप के आदेश को ठेंगा दिखा दिया। इस बड़ी नाफरमानी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि इस हमले के बावजूद अमेरिका और ईरान की बातचीत जारी रहेगी। ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “ईरान से जो भी डील होगी, नेतन्याहू को उसे मानना ही पड़ेगा। सारे फैसले मैं लेता हूँ, नेतन्याहू नहीं।”