रायपुर। साइबर अपराधों से बचाव और आम नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित साइबर जागृति अभियान के तहत रायपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अभियान के चौथे सप्ताह 06 से 12 सितंबर 2026 के अंतर्गत थाना उरला क्षेत्र के ग्राम गोमची एवं बेंदरी में महिलाओं एवं छात्राओं के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
छत्तीसगढ़ के 14 जिलों को जोड़ने वाले रेल मार्गों पर पटरियां बढ़ाने की परियोजनाएं मंजूर
प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुनीता यादव एवं थाना स्टाफ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 महिलाओं एवं छात्राओं को साइबर सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा, ऑनलाइन उत्पीडऩ, साइबर धोखाधड़ी तथा सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने, अनजान व्यक्तियों के साथ निजी जानकारी साझा नहीं करने और साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
छत्तीसगढ़ ने जीता अखिल भारतीय विद्युत मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का खिताब
पुलिस टीम ने उपस्थित नागरिकों को बताया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को सुरक्षित करने और अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम में महिला समूहों, छात्राओं एवं स्थानीय महिला समुदाय सहित लगभग 250 लोग शामिल हुए। पुलिस ने नागरिकों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की। पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।
