अमृत उद्यान में खिलेगी देशी फूलों की रंगीन दुनिया, फ्री एंट्री के लिए ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

Follow Us

नई दिल्ली। अगर आप प्रकृति और फूलों की खूबसूरती के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आपके लिए शानदार जगह है। 15 एकड़ में फैला यह ऐतिहासिक उद्यान 16 अगस्त से एक बार फिर आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इस बार यहां ‘समर एनुअल्स-2026’ के तहत देशी फूलों और पौधों की खूबसूरत छटा देखने को मिलेगी।

झारखंड में छात्र आंदोलन गरमाया: राहुल ने हेमंत सोरेन से की हस्तक्षेप की अपील

15 सितंबर तक उठा सकेंगे आनंद
अमृत उद्यान में गर्मियों में खिलने वाले अपराजिता, बरशा फूल, गुल-मेहंदी, रुक्मिणी, नागफना और लाल साग जैसे पौधे आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यह विशेष आयोजन 15 सितंबर 2026 तक चलेगा। आगंतुक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उद्यान की सैर कर सकते हैं। हालांकि, हर सोमवार को रखरखाव के कारण उद्यान बंद रहेगा।

एंट्री फ्री, लेकिन बुकिंग जरूरी
अमृत उद्यान में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं है, लेकिन ऑनलाइन एडवांस बुकिंग अनिवार्य है। इच्छुक लोग राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। जिस दिन जाना है, उससे एक दिन पहले सुबह 10 बजे तक बुकिंग की जा सकती है। मौके पर टिकट या पास जारी नहीं किया जाएगा। आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास गेट नंबर 35 से होगा। यहां पेयजल, फर्स्ट एड, रेस्ट रूम और रेन शेल्टर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

यूजीसी-एनईटी री-एग्जाम पर राहुल का वार: मोदी से मांगा जवाब

इन दिनों रहेगी खास एंट्री
29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों और 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए विशेष प्रवेश व्यवस्था की गई है। मेट्रो से आने वालों के लिए सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन से हर 30 मिनट में शटल बस की सुविधा भी मिलेगी।

ट्रंप का बड़ा दांव! दक्षिण कोरिया संग सैन्य अभ्यासों में ‘बड़ी कटौती’ का ऐलान