धमतरी में 3 अवैध शराब कारोबारियों पर सख्ती, तीनों अरेस्ट

Follow Us

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने की प्रतिबद्धता के साथ पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय रहकर अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रणनीति बनाकर त्वरित एवं सुनियोजित कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप दो अलग-अलग प्रकरणों में अवैध शराब का परिवहन एवं विक्रय करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस टीम द्वारा नहर पार भट्ठी रोड, नहर नाका दानीटोला धमतरी के पास घेराबंदी कर आरोपी चन्द्रप्रकाश बचेकर को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। दानीटोला शराब भट्ठी धमतरी के पास पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर दो आरोपियों को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनों ने अपना नाम मुकेश कुमार नागेश और उदय नागेश बताया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।