गणेश चतुर्थी से पहले भर गई रसोइयों की झोली, मानदेय के लिए साय सरकार ने जारी किए 68 करोड़ रुपए

Follow Us

*प्रदेश के सभी 33 जिलों को राशि का पुनर्बंटन आदेश जारी*

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों को गणेश चतुर्थी से पहले बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने रसोइयों के मानदेय के लिए 68.85 करोड़ रूपए की राशि जारी की है। जिसे लेकर अब स्कूल शिक्षा विभाग ने भी पुनर्बंटन का आदेश जारी किया है।

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के तहत एसएनए स्पर्श में वित्तीय वर्ष 2026-27 के रसोइया मानदेय के लिए लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा द्वितीय किश्त के रूप में 68 करोड़ 85 लाख 28 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। वित्त नियंत्रक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रदेश के सभी 33 जिलों को उक्त पुनर्बंटित राशि का भुगतान एसएनए स्पर्श पोर्टल के माध्यम से ही किए जाने का आदेश दिया गया है।