CM विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा, जनचौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत सक्ती जिले के ठठारी गांव पहुंचकर ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास की कामना की। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मंदिर में स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा चौथी शताब्दी की मानी जाती है, जिससे इस स्थल का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व बढ़ जाता है। मुख्यमंत्री ने इसके बाद आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण के निर्देश दिए।