नई दिल्ली। CISCE 10th-12th Result 2026: भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (CISCE) आज सुबह 11 बजे ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) के परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। इस परिणाम का इंतजार देशभर के लाखों छात्र कर रहे हैं, जिन्होंने फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित परीक्षाओं में भाग लिया था। छात्र अपना रिजल्ट और ऑनलाइन मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख सकते हैं। आपको बता दें की चिंटल्स स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मेधा का परिचय दिया है। कक्षा 12वीं की छात्रा यशी सचान ने 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया, वहीं कक्षा 10वीं के छात्र आदि अरोड़ा ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं आईसीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक और आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें, जैसे अपना नाम, यूनिक आईडी नंबर, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, हर विषय के अंक, ग्रेड, पास या फेल की स्थिति और कुल प्रतिशत। अगर कोई टिप्पणी लिखी हो तो उसे भी जरूर पढ़ें, ताकि अगर कोई गलती हो तो समय पर उसे ठीक कराया जा सके।
आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने आवश्यक होंगे, जबकि आईएससी कक्षा 12 के छात्रों के लिए यह सीमा 40 प्रतिशत होगी। जो छात्र एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाते, उन्हें सुधार परीक्षा (इम्प्रूवमेंट एग्जाम) देने का अवसर मिलेगा। पिछले साल 2025 में CISCE ने 30 अप्रैल को 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे जारी किए थे। उस समय ISC (12वीं) का पास प्रतिशत 99.02% रहा, जबकि ICSE (10वीं) में 99.09% छात्र सफल घोषित हुए थे। इस माध्यम से देखे अपना रिजल्ट :
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं। ICSE (10वीं) या ISC (12वीं) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अपना UID (Unique ID) और Index Number दर्ज करें। अब “Submit” बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट और मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगा। सभी जानकारी ध्यान से जांचें और भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
