लखनऊ। स्वास्तिक चिकारा की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर मेरठ मावेरिक्स ने उत्तर प्रदेश टी-20 लीग सीजन-4 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रविवार देर रात खेले गए लीग मुकाबले में मेरठ ने गोरखपुर लायन्स को 36 रन से हराकर अपने अभियान को और मजबूत कर लिया।
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 206 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की पारी का मुख्य आकर्षण स्वास्तिक चिकारा रहे, जिन्होंने महज 82 रन की शानदार पारी खेलकर गोरखपुर के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मेरठ को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर लायन्स की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। मेरठ के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटकते हुए गोरखपुर की रन गति पर अंकुश लगाए रखा। पूरी टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 170 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ मेरठ ने लगातार दूसरी जीत हासिल की। खास बात यह रही कि वह इस सीजन में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज करने वाली पहली टीम भी बन गई।
तारापीठ होटल में भीषण आग: 7 की मौत,सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
