ईरान का बड़ा ऐलान: अमेरिकी सैनिक को मारो, 30 हजार डॉलर पाओ

Follow Us

तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरानी सेना की ओर से अमेरिकी सैनिकों को लेकर कथित इनाम की घोषणा चर्चा में है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सेना प्रमुख अमीर हातमी ने कहा कि, किसी अमेरिकी सैनिक को पकड़कर सेना के हवाले करने या उसकी मौत के मामले में 30 हजार डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा। महिलाओं के लिए यह राशि कथित तौर पर 60 हजार डॉलर बताई गई है।

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ईरान के हवाले से सामने आई जानकारी में कहा गया है कि यह योजना आर्थिक मदद की पेशकश करने वाले लोगों की बढ़ती संख्या के बाद तैयार की गई। हालांकि, घोषणा से जुड़ी विस्तृत शर्तों और इसके अमल को लेकर आधिकारिक स्तर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

तारापीठ होटल में भीषण आग: 7 की मौत,सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

हातमी ने अमेरिका को पश्चिम एशिया से बाहर जाने की चेतावनी भी दी। उन्होंने फारस की खाड़ी, ओमान की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी का विरोध किया। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब दोनों देशों के बीच तनाव और युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। विशेषज्ञों की नजर अब इस बात पर है कि इस घोषणा का क्षेत्रीय सुरक्षा और अमेरिका-ईरान संबंधों पर क्या असर पड़ता है।

आज है श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, जानें शुभ और अशुभ काल का समय…