बंगाल। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज बंगाल आगमन हो चूका है। मुख्यमंत्री आज चुनावी कार्यक्रम में शामिल भी होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया की पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनमत जुटाने आज यहाँ प्रवास पर आना हुआ। झारग्राम स्थित राजकालेज ग्राउंड में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। वहीं आज यहाँ नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम एवं बिनपुर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रोड में शामिल रहूँगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद से पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की इस लहर से भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा।
पश्चिम बंगाल पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रत्याशियों के चुनावी कार्यक्रम में होंगे शामिल
