रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पश्चिम बंगाल के नयाग्राम, गोपीबल्लवपुर, झारग्राम और बिनपुर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन दें और राज्य में बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएं। नामांकन कार्यक्रम में उपस्थित जनता का उत्साह और समर्थन अभूतपूर्व था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब और हर वर्ग का समर्थन स्पष्ट रूप से दिखा रहा है कि बंगाल की धरती पर इस बार कमल खिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल की जनता बदलाव के लिए पूरी तरह संकल्पित है और टीएमसी की सरकार से मुक्त होकर भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। आपको बता दें की कार्यक्रम के दौरान सीएम साय ने मतदाताओं को विश्वास दिलाया कि भाजपा शासन में विकास और जनता की सुरक्षा प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अन्य सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा सरकार काम करेगी।
वहीं, स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता ने भी इस अवसर पर सक्रिय भागीदारी दिखाई। नामांकन कार्यक्रम के दौरान रोड शो और सभा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे भाजपा प्रत्याशियों को जनसमर्थन का मजबूत संदेश मिला। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा केवल चुनावी नारा नहीं देती, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करने और राज्य में विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस चुनाव में भाजपा को अपना समर्थन दें और पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन की लहर को मजबूत करें। इस अवसर पर क्षेत्रीय नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जनता को जोड़ने और समर्थन जुटाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जागरूक करना और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत जनमत तैयार करना था।
