रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुनेंगे।
जनदर्शन के दौरान नागरिक अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे। मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और उचित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को अपनी शिकायतें और मांगें सीधे सरकार तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
