छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: 3 नेताओं को मिला राज्यमंत्री का दर्जा – सिर्फ प्रोटोकॉल के लिए होगी मान्यता

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के तीन नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है। संजय अग्रवाल, अजय शुक्ला और शरद अवस्थी को यह दर्जा दिया गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि यह दर्जा केवल शिष्टाचार और प्रोटोकॉल के लिए होगा। आदेश के अनुसार संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। उनकी भूमिका राज्य में योग और स्वास्थ्य गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़ी है।

बार में देर रात तक बीयर बेचने पर एक्शनः मैनेजर और गार्ड गिरफ्तार, CCTV-DVR जब्त; लाइसेंस रद्द कराने की तैयारी

अजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में राज्यमंत्री का दर्जा मिला है। यह बोर्ड आदिवासी क्षेत्रों की पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों और औषधीय पौधों से जुड़ी गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं शरद अवस्थी को इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। इंद्रावती बेसिन से जुड़े विकास कार्यों में यह प्राधिकरण अहम भूमिका निभाता है।

प्रोटोकॉल को लेकर स्पष्टता:
शासन के आदेश में महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण दिया गया है कि तीनों पदाधिकारियों को राज्यमंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार और प्रोटोकॉल के लिए दिया गया है। इसका मतलब है कि उन्हें राज्यमंत्री के रूप में संवैधानिक या प्रशासनिक शक्तियां स्वतः प्राप्त नहीं होंगी।

जांजगीर-चांपा में 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और बाबू गिरफ्तार