जांजगीर-चांपा। प्रदेश के जांजगीर-चांपा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB Trap Action) बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह को 10 हजार रुपये रिश्वत (Bribe) लेते गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक कर्मचारी से वेतन वृद्धि के एरियर की राशि निकालने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, संबंधित सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी से वेतन वृद्धि के बाद मिलने वाली एरियर राशि (Salary Arrears) निकालने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB बिलासपुर ने मामले का सत्यापन किया और इसके बाद ट्रैप कार्रवाई (Trap Action) की योजना बनाई। योजना के अनुसार शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर भेजा गया। जैसे ही प्रिंसिपल अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह ने 10 हजार रुपये की रकम ली, ACB की टीम ने दोनों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद की गई।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई
ACB टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है और टीम रिश्वत मांगने तथा लेने से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर ACB की यह लगातार 56वीं ट्रैप कार्रवाई (56th Trap Action) है। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल ACB टीम दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।
राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया ‘रक्षा’ डॉक्यूमेंट: अगले 10 साल की डिफेंस रणनीति का तैयार रोडमैप
