बार में देर रात तक बीयर बेचने पर एक्शनः मैनेजर और गार्ड गिरफ्तार, CCTV-DVR जब्त; लाइसेंस रद्द कराने की तैयारी

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित सोनू बार एंड रेस्टोरेंट में देर रात बीयर मुहैया कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में बार का गार्ड एक व्यक्ति को देर रात बीयर की बोतल देते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद देवेंद्र नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और थाना प्रभारी देवेंद्र नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 सितंबर को सोनू बार पहुंचकर वायरल वीडियो की जांच की। पुलिस ने बार मैनेजर कानू चरण दास और गार्ड रमाकांत द्विवेदी से पूछताछ की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ BNSS की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की गई।

जांजगीर-चांपा में 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और बाबू गिरफ्तार