नई दिल्ली। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने नड्डा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा राज्य में केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति से भी केंद्रीय मंत्री नड्डा को अवगत कराया। उन्होंने राज्य के दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, स्वास्थ्य अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने तथा नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र के सहयोग को लेकर चर्चा की।
