छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026: आज दोपहर 2:30 बजे घोषित होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) के 10वीं और 12वीं के छात्रों का लंबा इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। सत्र 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज, यानी 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे आधिकारिक तौर पर जारी किए जाएंगे। वहीं परिणामों की घोषणा मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की जाएगी, जहाँ उनके साथ शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और शिक्षा विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर ऑनलाइन देख सकेंगे। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं की उत्सुकता अब अपने अंतिम चरण पर है।