छगन मूंदड़ा फिर बने छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का गठन

Follow Us

रायपुर। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की वार्षिक साधारण सभा की बैठक एवं चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अनिल मिश्रा, सेवानिवृत्त सहायक संचालक (खेल), लोक शिक्षण संचालनालय ने बताया कि सत्र 2026 से 2030 के लिए नई प्रबंधकारिणी का निर्वाचन खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय द्वारा नामित पर्यवेक्षक प्रवेश जोशी, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर की उपस्थिति में कराया गया।

सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से छगन मूंदड़ा को पुनः एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित किया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष पद पर तारकेश मिश्रा, महासचिव पद पर आकाश गुरुदीवान और कोषाध्यक्ष पद पर प्रभात साहू चुने गए।

उपाध्यक्ष पद के लिए मनीष बाग, रघुनाथ नायक, व्यंकेश दास मानिकपुरी और संकल्प तिवारी का चयन किया गया। संयुक्त सचिव पद पर प्रीति मिश्रा, रोशनी सेन, स्वाति राजवाड़े और अमन सोनी चुने गए।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सरवर एक्का, मयंक डडसेना, भानु प्रताप साहू और ममता सिंह ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई। साधारण सदस्य के रूप में सरजीत सिंह बक्शी, दुर्गेश पटेल, रुक्मणी यादव, अनीता पोडीयम, आकाश रजक, प्रवीण शर्मा, कुलदीप गुप्ता और दीपांजलि खलखो उपस्थित रहे।

नई प्रबंधकारिणी के निर्वाचन पर प्रदेश के विभिन्न जिला किकबॉक्सिंग संघों के प्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।