CGBSE 10th Result 2026: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड में 3 टॉपर्स ने मारी बाजी, टॉप-10 में 8 लड़कियां शामिल

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल CGBSE के रिजल्ट में 10वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जहां तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। टॉपर्स में महासमुंद जिले की संध्या नायक (एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा), बलोदा की परीरानी प्रधान (एकलव्य स्कूल) और मुंगेली के अंशुल शर्मा शामिल हैं।

इन सभी ने 99 प्रतिशत अंक (594 अंक) हासिल कर राज्य में पहला स्थान साझा किया है। खास बात यह है कि टॉप-10 सूची में 8 छात्राएं शामिल हैं, जो बेटियों के शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।इस बार 10वीं की परीक्षा में कुल 3,20,535 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें बड़ी संख्या में बालिकाएं भी रहीं। परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं 12वीं की परीक्षा में 2,45,785 छात्र शामिल हुए थे।

इस बार रिजल्ट में देरी का कारण हिंदी पेपर लीक मामला रहा, जिसके चलते दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी। सीएम विष्णु देव साय और शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में परिणाम घोषित किया गया। उन्होंने टॉपर्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों पर रोल नंबर डालकर देख सकते हैं और SMS के जरिए भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। राज्यभर में इस परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है।

रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो:
CGBSE Class 10th-12th Result: स्टूडेंट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-

ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर जाकर CGBSE Class 10 Result 2026 या CGBSE Class 12 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

यहां अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड एंटर करें।

आपकी मार्कशीट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे चेक करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए CG10 के साथ अपना रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेज दें।

रिजल्ट देखने के लिए इन लिंक पर करें क्लिक:

https://cg.results.nic.in

https://cgbse.nic.in

https://results.cg.nic.in

https://results.digilocker.gov.in

https://timesofindia.indiatimes.com

https://www.tv9hindi.com

https://education.indianexpress.com

https://www.jagranjosh.com

https://www.ndtv.in