ब्रेकिंग:सीजीपीएससी घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन: 4 जिलों में छापे, करोड़ों के लेनदेन की जांच तेज

Follow Us

रायपुर। प्रदेश में सीजीपीएससी भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर, दुर्ग, धमतरी और जशपुर में पांच ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई 2020-21 की राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, रिश्वतखोरी और भर्ती अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई। ईडी ने ईओडब्लू और सीबीआई की एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी।

नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प

जांच में आरोप है कि, लीक प्रश्न-पत्र चुनिंदा अभ्यर्थियों तक दलालों के जरिए पहुंचाए गए और इसके बदले करोड़ों रुपये की वसूली हुई। एजेंसी के अनुसार, उत्कर्ष चंद्राकर और डॉ. विकास चंद्राकर ने नौकरी दिलाने का भरोसा देकर तीन करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई, जिसमें बड़ी रकम दूसरे आरोपियों तक पहुंचाई गई। तलाशी के दौरान डिजिटल डिवाइस, बैंक रिकॉर्ड, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और अन्य अहम साक्ष्य जब्त किए गए। ईडी ने उत्कर्ष चंद्राकर को PMLA के तहत गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में आगे की जांच जारी है।

ईडी की बड़ी रेड: 4 राज्यों में मनी लॉन्ड्रिंग पर छापेमारी