कांकेर। साइबर अपराधों पर रोक लगाने और लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कांकेर पुलिस ने जिलेभर में “साइबर जागृति अभियान” तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में कॉलेजों, साप्ताहिक बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल ने भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में, जबकि योगेश साहू ने इंदरु केवट कन्या महाविद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर ठगी, डिजिटल सुरक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
ब्रेकिंग:सीजीपीएससी घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन: 4 जिलों में छापे, करोड़ों के लेनदेन की जांच तेज
आमाबेड़ा के साप्ताहिक बाजार और नरहरपुर के देवगांव में पुलिस टीम ने ग्रामीणों को फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, OTP फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड और संदिग्ध लिंक से बचने के उपाय बताए। महिला रक्षा टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में काम करने वाली बालिकाओं को “अभिव्यक्ति” ऐप डाउनलोड कर उसकी सुरक्षा सुविधाओं की जानकारी भी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर पैसे जमा कराने के लिए दबाव नहीं बनाती। यदि ऐसी कॉल आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। साइबर ठगी होने पर बिना देर किए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।
नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प

