गरियाबंद। जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में रविवार सुबह करीब 6:30 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने स्टोर रूम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा फ्रिज, अलमारी, सीलिंग फैन समेत अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
दमकल कर्मियों की मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी भी सर्किट हाउस पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा रही है।
