मुंबई। मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे अपने अलग फैशन स्टाइल के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। सिल्वर शिमरी गाउन में पूनम का लुक काफी आकर्षक नजर आया और उनकी तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींचा। पूनम ने जो गाउन पहना है, वह सेक्विन और मैटेलिक शिमर डिटेलिंग से तैयार किया गया है। रोशनी पड़ने पर आउटफिट चमकदार नजर आता है। स्ट्रैपलेस डिजाइन, प्लंजिंग नेकलाइन और क्रिस्टल वर्क गाउन को खास लुक दे रहे हैं। वहीं, हाई-स्लिट डिजाइन उनके आउटफिट को और स्टाइलिश बना रहा है। उन्होंने सिल्वर ड्रेस के साथ एक्सेसरीज को ज्यादा भारी न रखते हुए डायमंड चोकर, ड्रॉप इयररिंग्स और रिंग्स को चुना।
मेकअप में पूनम ने सॉफ्ट न्यूड टोन को प्राथमिकता दी। ग्लोइंग बेस, हाइलाइटेड चीकबोन्स और न्यूड मेकअप उनके लुक के साथ अच्छी तरह मैच कर रहे थे। बालों को साइड पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा गया, जिससे उनका पूरा लुक एलिगेंट और ग्लैमरस नजर आया। फोटोशूट के दौरान पूनम अलग-अलग एक्सप्रेशन और पोज देती दिखाई दीं। कहीं वह कैमरे से नजरें मिलाती दिखीं तो कहीं आंखें बंद कर पोज करती नजर आईं। उनकी तस्वीरों में कॉन्फिडेंस और ग्लैमरस स्टाइल साफ दिखाई दिया, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
