ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक प्रारंभ हो गई है। बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा राज्यहित से जुड़े प्रस्तावों पर भी मंत्रिपरिषद विचार कर सकती है। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिपरिषद के सदस्य और संबंधित अधिकारी शामिल हैं। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर प्रदेश की जनता और विभिन्न विभागों की नजरें टिकी हुई हैं। आधिकारिक निर्णयों की जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद सामने आएगी।