दर्री डेम में युवती की लाश इलाके में फैली दहसत

Follow Us

कोरबा। दर्री हसदेव डेम में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्री हसदेव डेम में लोगों ने युवती की लाश देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी।

जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान नंदनी मेहर 30 वर्ष के रूप में की गई है। मृतका नीलगिरी सिंचाई कॉलोनी दर्री थाना के पीछे निवासरत थी। वह पार्लर में काम सीखने जाती थी।

परिजनों को सुबह पता चला कि वह घर में नहीं है। आस पास के लोगों के द्वारा पता चला कि डेम में युवती का शव मिला है। इसकी सूचना राहगीरों के द्वारा दर्री थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने परिजनों की उपस्थिति में युवती के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा।