रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात पुरुष का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Follow Us

०सीने और कंधे पर चोट के निशान, मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच होने का अनुमान

रायगढ़ । रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर जूटमिल थाना पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी गई है। उसके सीने और कंधे पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मरच्युरी में सुरक्षित रखवाया है।

मृतक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए पुलिस ने फोटोग्राफ्स सीमावर्ती जिलों की पुलिस और विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर प्रसारित किए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने की पहचान में सहयोग की अपीलजूटमिल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक की पहचान या उसके संबंध में कोई जानकारी हो, तो थाना प्रभारी जूटमिल के मोबाइल नंबर 9479193229 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479193299 पर संपर्क कर जानकारी दें।