भानुप्रतापपुर। सोशल मीडिया पर नाबालिग से संपर्क बनाने, उसे अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को कोंडागांव जिले के ग्राम कुसमा से बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, कोंडागांव जिले के ग्राम कुसमा निवासी 20 वर्षीय धनेश्वर नेताम की पहचान नाबालिग से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। आरोप है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और 15 अक्टूबर को अपने घर पहुंचा दिया। नाबालिग के लापता होने पर परिजनों ने कच्चे पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की।
जांच के दौरान 22 अक्टूबर को पुलिस ने नाबालिग को आरोपी के घर से बरामद किया। नाबालिग द्वारा दुष्कर्म की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
