दुर्ग। विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर दुर्ग वार्ड नं- 14 संत शिरोमणि रविदास भवन, में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा पहुंचे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया तथा शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। इस अवसर पर आयोजक राज पाटले, कांग्रेस किसान प्रदेश महामंत्री अशोक चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष देवश्री साहू, मंडल अध्यक्ष राकेश साहू, सुधीर चंदेल एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

