रायपुर। कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने सुखदेव भगत से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस को मजबूत और सक्रिय बनाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में संगठन के भीतर बेहतर समन्वय, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विधायक आशाराम नेताम ने हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना, 277 दिव्यांग हितग्राहियों को मिलेगा लाभ
अरुण वोरा ने कहा कि सुखदेव भगत के मार्गदर्शन और नेतृत्व से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनता की आवाज को मजबूती से उठाने पर भी जोर दिया। इस मुलाकात को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विराट कोहली पर दर्शन के लिए 5 करोड़ लेने का आरोप, पहली बार आया बयान
