अनन्या पांडे का विंबलडन लुक वायरल, रेड राल्फ लॉरेन ड्रेस में दिखा ग्लैमरस और एलिगेंट अंदाज

Follow Us

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे का विंबलडन लुक इन दिनों फैशन जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में अनन्या ने ट्रेडिशनल विंबलडन व्हाइट ड्रेस को छोड़कर बोल्ड रेड आउटफिट में अपनी स्टाइल स्टेटमेंट पेश की। पेरिस हाउते कॉउचर वीक में अपनी मौजूदगी के बाद अनन्या ने लंदन में मशहूर फैशन ब्रांड राल्फ लॉरेन की रेड ड्रेस पहनकर सभी का ध्यान खींचा। उनका यह लुक क्लासिक, मॉडर्न और बेहद स्टाइलिश नजर आया।

अनन्या ने राल्फ लॉरेन की मैरीगॉट कॉटन-ब्लेंड पोपलिन डे ड्रेस पहनी, जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन, स्पेगेटी स्ट्रैप्स और फिटेड बॉडिस डिजाइन शामिल था। ड्रेस की ए-लाइन मिडी स्कर्ट ने उनके लुक को खूबसूरत और एलिगेंट टच दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस राल्फ लॉरेन ड्रेस की कीमत करीब 2.15 लाख रुपये बताई जा रही है। अनन्या ने अपने आउटफिट को मिनिमल लेकिन लग्जरी एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया। उन्होंने चैनल ट्वीड फ्लैप बैग, पतले गोल्ड ब्रेसलेट, मिनिमल रिंग्स और ओवरसाइज्ड सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया।

ब्यूटी लुक की बात करें तो अनन्या ने ग्लोइंग बेस, सॉफ्ट आई मेकअप, न्यूड-पिंक लिप्स और नेचुरल ब्लश के साथ फ्रेश मेकअप चुना। उनके खुले हुए सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल ने पूरे लुक में एक एलिगेंट और रिफाइंड टच जोड़ दिया। अनन्या पांडे का यह विंबलडन फैशन मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और फैशन एक्सपर्ट्स उनके इस बोल्ड रेड लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जिसने टेनिस फैशन में एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है।