Cannes में ऐश्वर्या के जिस ब्लू गाउन पर टिकीं सबकी नजरें, उसे बनाने में लगे पूरे 1500 घंटे! जानें क्या थी प्रेरणा

Follow Us

नई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी ऐश्वर्या राय बच्चन कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत का रही हैं, हर बार उनके लुक चर्चा में रहते हैं। इस बार भी जब वह कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर उतरीं तो महफिल ही लूट ली। उनका ब्लू गाउन लुक फैंस और फैशन क्रिटिक्स को भी पसंद आया। यहां जानिए, किसने डिजाइन की ऐश्वर्या राय की ड्रेस? इस गाउन लुक की इंस्पिरेशन क्या रही? जानें खास डिटेल्स। दरअसल कान फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए ऐश्वर्या राय का ब्लू गाउन लुक फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया है। इस गाउन लुक से जुड़ी डिटेल्स को डिजाइनर के इंस्टाग्राम पेज पर भी साझा किया गया है। पोस्ट में लिखा है, ‘कान फेस्टिवल की एक बेजोड़ आइकॉन ऐश्वर्या राय बच्चन अमित अग्रवाल की बनाई हुई गाउन ड्रेस में नजर आईं।’ आपको बता दें की आगे पोस्ट में बताया गया है कि ऐश्वर्या का गाउन लुक बनाने में लगभग 1500 घंटे लगे हैं। पोस्ट में लिखा है, ‘स्टाइलिस्ट मोहित राय के साथ मिलकर ऐश्वर्या का पूरा लुक तैयार किया गया।

Cannes:ऐश्वर्या के ब्लू गाउन को बनाने में लगे 1500 घंटे, क्या रही प्रेरणा? डिजाइनर  ने बताई ड्रेस की डिटेल्स - Aishwarya Rai Bachchan Cannes Film Festival  First Look Details ...

इस गाउन में क्रिस्टल एम्ब्रॉयडरी की गई है। हजारों क्रिस्टल को जालीदार बनावटों के अंदर पिरोया गया है। इस काम में लगभग 1500 घंटे से ज्यादा का समय कारीगरों को लगा है।’ वहीं पोस्ट में आगे लिखा है, ‘इस गाउन का डिजाइन स्पेस यानी अंतरिक्ष से इंस्पायर है। गाउन का गहरा नीला रंग और इसका डिजाइन ब्रह्मांड जैसा आभास देता है।’ कान फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन का दूसरा लुक भी वायरल हुआ। हल्के गुलाबी रंग के गाउन में वह नजर आईं। बेटी आराध्या ने भी अपने लुक से फैंस को चौंकाया, वह भी ऐश्वर्या के साथ दिखीं। आराध्या ने रेड कलर का खूबसूरत गाउन पहना था। अब आराध्या के लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर हाे रही है।

Cannes:ऐश्वर्या के ब्लू गाउन को बनाने में लगे 1500 घंटे, क्या रही प्रेरणा? डिजाइनर  ने बताई ड्रेस की डिटेल्स - Aishwarya Rai Bachchan Cannes Film Festival  First Look Details ...